Search

 
 
 

झारखंड के जननायक को श्रद्धांजलि देने के लिए नेमरा में उमड़ रहा जनसैलाब

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव नेमरा में श्रद्धा और सम्मान का माहौल है. झारखंड के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता और ग्रामीण अपने जननायक को श्रद्धांजलि देने के लिए नेमरा पहुंच रहे हैं.  हजारों लोगों की मौजूदगी के बीच नेमरा का वातावरण भावनाओं, सम्मान और स्मृतियों से ओत-प्रोत है.   पूरा गांव शिबू सोरेन की यादों और उनके संघर्षों के प्रति सम्मान से सराबोर है.
 

Ramgarh :  दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव नेमरा में श्रद्धा और सम्मान का माहौल है. झारखंड के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता और ग्रामीण अपने जननायक को श्रद्धांजलि देने के लिए नेमरा पहुंच रहे हैं.  हजारों लोगों की मौजूदगी के बीच नेमरा का वातावरण भावनाओं, सम्मान और स्मृतियों से ओत-प्रोत है.  पूरा गांव शिबू सोरेन की यादों और उनके संघर्षों के प्रति सम्मान से सराबोर है. 

 

 

Uploaded Image

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का होगा अनावरण

 

पहली पुण्यतिथि के अवसर पर सोना-सोबरन विद्यालय परिसर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा. इसके साथ ही विकास मेला का आयोजन होगा, जहां विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा. 



Uploaded Image

श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

 

गोला से नेमरा तक सड़क किनारे लगाए गए पोस्टर, होर्डिंग और प्रदर्शनी में दिशोम गुरु के संघर्षपूर्ण जीवन, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई, झारखंड आंदोलन में उनकी भूमिका और राष्ट्रीय राजनीति तक के सफर को दर्शाया गया है.  वहीं, नेमरा जाने वाले प्रमुख मार्गों पर बनाए गए आकर्षक तोरण द्वार लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. 

 

Uploaded Image

 

श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे लोगों का कहना है कि शिबू सोरेन ने झारखंड की पहचान, अधिकार और अलग राज्य की लड़ाई के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. उनका संघर्ष और योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. ग्रामीणों का कहना है कि उनके सपनों के अनुरूप झारखंड का निर्माण करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

 

Uploaded Image

 

इधर कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. कार्यक्रम स्थल, प्रतिमा स्थल, सोबरन सोरेन बलिदान स्थल, हेलीपैड और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है.  अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है.  लुकैया पहाड़ से लेकर नेमरा तक पहाड़ी इलाकों, नदी-नालों और पुल-पुलियों पर भी सुरक्षा बल मुस्तैद हैं.

Uploaded Image

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही