Search

 
 
 

दिशोम गुरू की पहली पुण्यतिथि, पैतृक गांव नेमरा में श्रद्धांजलि सभा, JMM ने भी गुरू जी को किया याद

झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि आज पूरे राज्य में श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है. मुख्य कार्यक्रम उनके पैतृक गांव नेमरा-लुकैयाटांड़ (रामगढ़) में आयोजित किया गया है, जहां बड़ी संख्या में समर्थक, जनप्रतिनिधि और आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.
 

Ranchi :  झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि आज पूरे राज्य में श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है. मुख्य कार्यक्रम उनके पैतृक गांव नेमरा-लुकैयाटांड़ (रामगढ़) में आयोजित किया गया है, जहां बड़ी संख्या में समर्थक, जनप्रतिनिधि और आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस अवसर पर लुकैयाटांड़ स्थित स्कूल परिसर में गुरुजी की 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे. कार्यक्रम में कई मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. राज्य सरकार की ओर से झारखंड के सभी 24 जिलों में भी श्रद्धांजलि सभाएं और स्मरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इन कार्यक्रमों में गुरुजी के राजनीतिक जीवन, झारखंड आंदोलन में उनके योगदान और राज्य निर्माण में उनकी भूमिका को याद किया जाएगा.

 

 

 

झामुमो ने भी दिशोम गुरु की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया है. पार्टी की ओर से एक्स हैंडल पर शिबू सोरेन की तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें लिखा है कि स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी अमर रहें! जय झारखंड!. तस्वीर में उनके विचार भी साझा किए गए हैं, जिसमें शिबू सोरेन ने कहा था कि शिक्षा ही अपने अधिकारों की रक्षा करने और सामाज को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा हथियार है.

 

गौरतलब है कि शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रमुख चेहरों में रहे और उन्होंने अलग झारखंड राज्य के गठन के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया.  उनकी पहली पुण्यतिथि पर पूरा राज्य उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही