Search

 
 
 

Ranchi News : हिंदपीढ़ी में देर रात असामाजिक तत्वों ने मचाया उत्पात , कई गाड़ियों के शीशे तोड़े

राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित निजाम नगर में सोमवार देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया. यहां मोती मस्जिद रोड और मक्का मस्जिद रोड पर सड़क किनारे खड़ी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.
 

Ranchi :  राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित निजाम नगर में सोमवार देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया. यहां मोती मस्जिद रोड और मक्का मस्जिद रोड पर सड़क किनारे खड़ी 6 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

 

जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने देर रात कई वाहनों को निशाना बनाया. क्षतिग्रस्त वाहनों में हुंडई वरना, टाटा नेक्सॉन, स्कॉर्पियो और सूमो समेत अन्य गाड़ियां शामिल हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. तोड़फोड़ की इस घटना में एक डीएसपी स्तर के अधिकारी का वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है, 

 

मंगलवार सुबह जब वाहन मालिकों ने अपनी गाड़ियों के शीशे टूटे हुए देखे तो इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही