Search

 
 
 

Bokaro News : पेलोडर की चपेट में आकर खलासी की मौत, मुआवजे की मांग पर डटे परिजन

सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के खासमहल में आरकेटी कंपनी में कार्यरत 20 वर्षीय खलासी करण रजवार की काम के दौरान मौत हो गई.
 

Bokaro : सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के खासमहल में आरकेटी कंपनी में कार्यरत 20 वर्षीय खलासी करण रजवार की काम के दौरान मौत हो गई. करण चलकरी झुंझको का रहने वाला बताया जा रहा है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काम के दौरान करण कथित तौर पर पेलोडर की चपेट में आ गया.

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में करण को इलाज के लिए सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले जाया गया. हालांकि, जांच के बाद  डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए. हादसे के बाद अस्पताल परिसर में लोगों में आक्रोश देखा गया. परिजनों और ग्रामीणों ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही