Search

 
 
 

Bokaro News : राष्ट्रीय तीरंदाजी का केंद्र, दूसरा नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट 18 से 27 अगस्त तक

जिला तीरंदाजी संघ ने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI) ने झारखंड तीरंदाजी संघ की देखरेख में आयोजित होने वाले दूसरा एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट की मेजबानी इस बार बोकारो को सौंपी है.
 

Bokaro : जिला तीरंदाजी संघ ने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI) ने झारखंड तीरंदाजी संघ की देखरेख में आयोजित होने वाले दूसरा एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट की मेजबानी इस बार बोकारो को सौंपी है. 

 

 

यह प्रतियोगिता 18 से 27 अगस्त 2026 तक मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित होगी.संघ के अध्यक्ष डॉ. लंबोदर महतो ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से करीब 700 अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय तीरंदाज, ओलंपियन, राष्ट्रीय कोच और तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे. 

 

इससे बोकारो की खेल पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी. प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग की रिकर्व व कंपाउंड स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी.उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारियों को लेकर 26 जून को सर्किट हाउस में बैठक हुई, जिसके बाद पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, खेल मैदान और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

 

संघ की सचिव एंजेला सिंह ने कहा कि एक ही मंच पर देश के शीर्ष तीरंदाजों और युवा प्रतिभाओं का मुकाबला देखने को मिलेगा. जो कई मेडल प्राप्त कर चुके है.इससे स्थानीय खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और जिले में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी. प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक करण कुमार कर्मकार सहित संघ के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही