Search

 
 
 

Boakro News :  गुमटी की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, भारी मात्रा में बीयर व विदेशी शराब बरामद

बालीडीह थाना क्षेत्र से कुछ किलोमीटर की दूरी पर एक गुमटी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है. पुलिस ने मौके से अमर होटल के मैनेजर समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
 

Bokaro :   बालीडीह थाना क्षेत्र से कुछ किलोमीटर की दूरी पर एक गुमटी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है. पुलिस ने मौके से अमर होटल के मैनेजर समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार, बालीडीह थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गुमटी में अवैध रूप से विदेशी शराब बेची जा रही थी. सूचना के बाद थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया.

 

गठित टीम ने दुकान में छापेमारी की और वहां से करीब 264 बोतल विदेशी शराब और 164 बोतल बीयर बरामद की. बरामद शराब विभिन्न ब्रांडों का है.  इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है. बताया जा रहा है कि शराब की यह बड़ी खेप किसी लाइसेंसी दुकान से मुहैया कराई गई थी. 

 

मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि अवैध व्यवसायियों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है. इसी दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही