Bokaro News : चास मुफस्सिल पुलिस ने अवैध महुआ शराब बनाने वाली फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया है. मौके से बरामद करीब पांच क्विंटल जावा महुआ भी नष्ट कर दी गई है. हालांकि फैक्ट्री का संचालक मौके से भागने में सफल रहा.
इसे भी पढ़ें
दामोदर नदी किनारे चल रही थी अवैध भट्ठी
थाना प्रभारी प्रकाश कुमार मंडल के अनुसार, एसपी को सूचना मिली थी कि चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिकनटांड़ गांव में दामोदर नदी के किनारे अवैध रूप से महुआ शराब बनाने की भट्ठी संचालित की जा रही है. सूचना मिलते ही चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश कुमार मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची.
पुलिस को देखते ही अवैध फैक्ट्री का संचालक फरार हो गया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया और करीब 500 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब निर्माण के कारोबार पर अंकुश लगाने का प्रयास किया गया है.

