Bokaro News : होमगार्ड और चौकीदार की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर युवाओं ने आज उपायुक्त कार्यालय के गेट नंबर एक को जाम कर दिया .साथ ही डीसी पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए आज से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है.
रोहित यादव ने कहा कि जब हम लोगों ने रिक्तियां भरने के लिए वैकेंसी निकालने की मांग की थी, उस वक्त डीसी ने 45 दिनों तक का समय मांगा लेकिन वह अवधि समाप्त हुई तो पुनः डीसी से मिला गया.
उन्होंने पुनः समय लेते हुए दुर्गापूजा के बाद दीपावली में नोटिफिकेशन निकालने का आश्वासन दिया. जिसपर प्रशासन खरा नहीं उतरा. वहीं सुनीता कुमारी ने कहा तीन बार आश्वासन मिला, अब हमलोग डीसी के सामने से हटने वाले नहीं हैं.
अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं. अब उन्हें मेरा हक देना होगा. नेताओं ने कहा कि वे वैकेंसी निकालने का जिम्मेदार हैं, हम लोग कंप्लीट करेंगे. चूंकि चौकीदार, होमगार्ड समेत कई पदों में रिक्तियां हैं जो स्थानीय तौर पर संभव है.

