Bokaro News: बोकारो जिले के सिवनडीह क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर निवासी असलम खान के बेटे आरफीन खान ने मंगलावर शाम करीब 5 बजे अपने घर पर कथित रूप से हाथ की नस काट लिया. घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.
इसे भी पढ़ें:
परिजनों के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता है और पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं कर चुका है. घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है. मौके पर पहुंची माराफारी पुलिस मामले की जानकारी ले रही है. विस्तृत जानकारी पूछताछ के बाद सामने आएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

