Bokaro News : बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली में हुए डबल मर्डर मामले की पुलिस ने जांच तेज कर दी है. रांची से FSL की टीम शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से जांच कर कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए. पुलिस अब इन साक्ष्यों के साथ तकनीकी जानकारी और अन्य सुरागों का विश्लेषण कर हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.
इसे भी पढ़ें
इस मामले के उद्भेदन के लिए SIT का गठन किया गया है. SIT की टीम हत्याकांड से जुड़े प्रत्येक पहलू की जांच कर रही है. पुलिस का फोकस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ वारदात में शामिल आरोपियों तक पहुंचने पर है.
FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्यों को जांच के लिए लिया है. इसके साथ ही पुलिस तकनीकी और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाल रही है. पुलिस इन सभी सुरागों का आपस में मिलान कर घटना की पूरी कड़ी तैयार करने का प्रयास कर रही है.
SIT का नेतृत्व कर रहे बेरमो डीएसपी रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. हत्याकांड से जुड़े हर पहलू को खंगाला जा रहा है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. जांच में सामने आए तथ्यों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

