Search

 
 
 

Bokaro News: केंद्र के माइन्स संशोधन कानून का झामुमो ने किया विरोध, बोकारो की बैठक में रणनीति पर चर्चा

केंद्र सरकार द्वारा खान एवं खनिज संशोधित अधिनियम 2026 लागू करने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा बौखलाहट में है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्रीय नेतृत्व के आदेश के बाद पूरे राज्य के सभी जिलों में बैठक कर रायशुमारी शुरू कर दिया है.
 

Bokaro News : केंद्र सरकार द्वारा खान एवं खनिज संशोधित अधिनियम 2026 लागू करने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा बौखलाहट में है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्रीय नेतृत्व के आदेश के बाद पूरे राज्य के सभी जिलों में बैठक कर रायशुमारी शुरू कर दिया है. इसी को लेकर बोकारो के जैनामोड़ में एक निजी होटल में झामुमो की अहम बैठक हुई. 

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/jharkhand-recruitment-scam-8-tdpl-committed-fraud-in-combined-civil-services-examination-2023-as-well

https://lagatar.in/road-worth-95-lakh-deteriorates-within-months-babulal-raises-questions-over-dmft-funded-work-pakur


बैठक में जिलाध्यक्ष रतन लाल मांझी, राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो सहति चंदनक्यारी विधायक उमाकांत रजक और पार्टी के कई कार्यकर्ता भाग लिया. बैठक के बाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड को टारगेट किया है, 40 प्रतिशत खनिज संपदा झारखंड से मिलता है. उन्होंने कहा खनिज संपदाओं से राज्य को मिलने वाले टैक्स प्रभावित होंगे, तो हमारे राज्य के विकास प्रभावित होगी जो हमें मंजूर नहीं है. 


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इसे वापस ले अन्यथा खनिज संपदाओं को झारखंड से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा. जनमत संग्रह के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराया जाएगा. इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा सड़क पर उतरने का काम करेगी. आंदोलन को तेज करते हुए खनिज संपदाओं के निर्यात बंद किया जायेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही