Search

 
 
 

Bokaro News : कुमार अमित ने रक्षा राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन, बोकारो एयरपोर्ट फ्लाइट शुरू करने की मांग

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र राज के साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात की. उन्होंने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर बोकारो एयरपोर्ट से यात्री विमानों का परिचालन शुरू कराने की मांग की.
 
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को ज्ञापन सौंपते कुमार अमित व अन्य.

Bokaro : बोकारो दौरे पर आए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र राज के साथ मुलाकात की. उन्होंने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर बोकारो एयरपोर्ट से यात्री विमानों का परिचालन शुरू कराने की मांग की.


संजय सेठ ने एयरपोर्ट ऑथरिटी के अधिकारियों से फोन पर बात कर बोकारो एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ाने शीघ्र प्रारंभ करने कि दिशा में पहल करने को कहा. कुमार अमित ने बोकारो स्टील के ख़ाली पड़े भवनो में लघु एवं सूक्ष्म स्तर के रक्षा उपकरणों का उत्पादन शुरू कर भवनों के सदुपयोग की भी मांग की. इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय सिन्ह, विक्रम पांडे, अर्चना सिंह, मनोज ठाकुर, विनोद महतो, राकेश राम, मुकेश राय, प्रकाश कुमार, मंतोष यादव, धनराज चौधरी, लालबाबू, चन्द्रप्रकाश मौजूद रहे.

 

https://lagatar.in/jamtara-news-bike-crashes-due-to-pickup-van-4-people-injured-2-referred-to-dhanbad

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही