Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News: दामोदर नदी में डूबने से छात्र की मौत, डीसी-एसपी ने परिजनों को बंधाया ढांढस

बेरमो अनुमंडल अंतर्गत दामोदर नदी में नहाने के दौरान डूबने से शास्त्री नगर, फुसरो निवासी छात्र प्रियांशु गुलाटी की मौत हो गई. इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. घटना की सूचना प्राप्त होते ही उपायुक्त  अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना रीजनल हॉस्पिटल सीसीएल ढ़ोरी पहुंचे.
Advertisement
Advertisement

Bokaro: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत दामोदर नदी में नहाने के दौरान डूबने से शास्त्री नगर, फुसरो निवासी छात्र प्रियांशु गुलाटी की मौत हो गई. इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. घटना की सूचना प्राप्त होते ही उपायुक्त  अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना रीजनल हॉस्पिटल सीसीएल ढ़ोरी पहुंचे. उन्होंने मृतक छात्र के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा संवेदना व्यक्त की.


उपायुक्त ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि जिला प्रशासन इस कठिन घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. डीसी ने कहा कि दामोदर नदी सहित अन्य जलाशयों के गहरे एवं खतरनाक स्थानों पर स्थायी चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो.


उपायुक्त ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को अकेले नदी, तालाब अथवा गहरे जल क्षेत्रों की ओर जाने से रोकें तथा उन्हें लगातार सतर्क एवं जागरूक करें. उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी से बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है. जानकारी के अनुसार, प्रियांशु अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने घर से निकला था. खेल समाप्त होने के बाद वह दो अन्य दोस्तों के साथ दामोदर नदी में नहाने गया. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई.


जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि नदी, तालाब एवं अन्य जलाशयों के समीप विशेष सावधानी बरतें तथा बच्चों पर सतत निगरानी रखें, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके. उन्होंने प्रियांशु के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग के तहत दी जाने वाली मुआवजा राशि भुगतान की कार्रवाई बीडीओ बेरमो एवं जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही