Search

 
 
 

Bokaro News : राजधानी रांची में एक लाख बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं- संजय सेठ

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची में ही एक लाख बांग्लादेशी घुसपैठिए मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि जो भी घुसपैठिए झारखंड में हैं, वे जल्द बाहर  निकल जाएं, वर्ना उन्हें जबरन उनके देश भेज दिया जाएगा.
 
प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थि भाजपा नेता.

Bokaro : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने घुसपैठियों के लिए कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि जो भी घुसपैठिए झारखंड में हैं, वे जल्द बाहर  निकल जाएं, वर्ना उन्हें जबरन उनके देश भेज दिया जाएगा.संजय सेठ बोकारो के सेक्टर 4 में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची में ही एक लाख बांग्लादेशी घुसपैठिए मौजूद हैं. 


बोकारो के सेक्टर चार में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में कानून का शासन खत्म हो चुका है. यह सरकार कांग्रेस की बैसाखी पर चल रही है.


उन्होंने कहा कि कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है. यही वजह है कि वह इन संस्थाओं का विरोध कर रही है. सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को सही ठहराया है. उन्होंने कहा कि हम यह नहीं चाहते हैं कि बांग्लादेशी आकर यहां सरकार बनाने का काम करें.


 उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करते हुए सरकार बनाने का काम करेगी. क्योंकि यहां की सरकार ने झूठे वायदे कर राज्य के लोगों को ठगने का काम किया है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही