Search

 
 
 

Ranchi: लापता अदिति का 20 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, जयराम महतो ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोकर की रहने वाली 18 माह की मासूम अदिति के लापता होने के करीब 20 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है. इसी बीच डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो अपने समर्थकों के साथ अदिति के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना.
 

Ranchi : कोकर की रहने वाली 18 माह की मासूम अदिति के लापता होने के करीब 20 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है. इसी बीच डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो अपने समर्थकों के साथ अदिति के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना.

 

इस दौरान विधायक ने परिवार के सदस्यों से पूरी जानकारी ली और उस नाले का भी जायजा लिया, जहां बच्ची के बह जाने की आशंका जताई जा रही है. निरीक्षण के बाद जयराम महतो ने कहा कि नाले में बच्ची के बह जाने की बात उन्हें तर्कसंगत नहीं लग रही है. उनका कहना था कि अगर ऐसा होता तो अब तक कुछ न कुछ सबूत जरूर मिल जाता.

 

मौके पर ही विधायक ने रांची के एसएसपी राकेश रंजन से फोन पर बात की. एसएसपी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस और प्रशासन अपने स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं और अगले दो दिनों के भीतर मामले में ठोस जानकारी सामने लाने की कोशिश की जाएगी.

 

विधायक जयराम महतो ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिनों के अंदर अदिति का पता नहीं चलता है तो वे सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे. उन्होंने कहा कि इतने दिनों तक एक मासूम बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलना प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है.

 

बता दें कि अदिति के लापता होने के बाद से लगातार अलग-अलग राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से प्रशासन पर दबाव बनाया जा रहा है. हाल ही में भाजपा और JLKM कार्यकर्ताओं ने भी सदर थाना का घेराव कर बच्ची को जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की थी. अब तक अदिति का कोई पता नहीं चलने से परिवार और स्थानीय लोगों की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही