Search

21 जून को मनाया जाएगा स्केट डे, खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर

Ranchi: 21 जून को स्केट डे मनाया जाएगा. शहर में स्केटबोर्डिंग को लेकर युवाओं में उत्साह चरम पर है. खिलाड़ियों ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है. खिलाड़ी मोरहाबादी के बापू वाटिका में हर दिन सुबह शाम प्रैक्टिस कर रहे हैं. इस मौके पर खिलाड़ियों ने बताया कि स्केट डे में खिलाड़ियों को ट्रिक दिखाना होता है. इसमें पांच स्टेप पर अपनी प्रतिभा दिखाना होता है. स्केट डे के अवसर पर स्केट गेम, राइड और पुरस्कार भी वितरण किए जायेंगे.
 
खेल प्रतियोगिता में एयरपोर्ट, मोरहाबादी, स्मार्ट सिटी, लालपुर समेत शहर के कई इलाकों से खिलाड़ी पहुंचेंगे. आयोजकों ने बताया कि 7 से 25 साल तक के बच्चे और युवा इसमें हिस्सा लेंगे. वर्तमान में रांची में करीब 70-80 स्केटबोर्ड खिलाड़ी सक्रिय हैं. वहीं बापू वाटिका में प्रतिदिन 10-15 बच्चे स्केटबोर्ड की प्रैक्टिस करते हैं. 

खिलाड़ियों ने बताया कि झारखंड में स्केट बोर्डिंग क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. रांची में स्केट बोर्ड मैच खेलने के लिए एक भी मैदान नहीं है. जहां भी छोटा से पक्का किया हुआ खाली स्थान मिल जाता है. वहीं प्रैक्टिस करते हैं. इधर झारखंड में सुविधाएं मिलने पर राज्य के युवा राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही