Search

 
 
 

Jamshedpur News : बकरीद पर बंद रहा MGM अस्पताल का ओपीडी, मरीज हुए परेशान

एमजीएम में गुरुवार को बकरीद की छुट्टी के कारण ओपीडी सेवा बंद रही. छुट्टी की जानकारी नहीं होने की वजह से जिले के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने अस्पताल पहुंचे. उन्हें बिना इलाज कराए ही लौटना पड़ा.
 
ओपीडी से निराश लौटते मरीज.

Jamshedpur : जमशेदपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में गुरुवार को बकरीद की छुट्टी के कारण ओपीडी सेवा बंद रही. छुट्टी की जानकारी नहीं होने की वजह से जिले के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने अस्पताल पहुंचे. वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि ओपीडी बंद है. उन्हें बिना इलाज कराए ही लौटना पड़ा. इससे दूर-दराज से आए मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

 

हालांकि, गंभीर मरीजों का इलाज अस्पताल की इमरजेंसी में किया गया. इमरजेंसी सेवा सामान्य रूप से चालू रही, जिससे जरूरतमंद मरीजों को राहत मिली. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि बकरीद के अवकाश के कारण एक दिन के लिए ओपीडी सेवा बंद रखी गई थी. शुक्रवार से ओपीडी सेवाएं फिर से सामान्य तरीके से संचालित होंगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही