Search

 
 
 

Jamshedpur News :  बंद क्वार्टर का ताला काटते एक चोर गिरफ्तार, दूसरा फरार, 15 लाख के जेवर बरामद

जिले के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित बंद क्वार्टर में चोरी करने पहुंचे एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी के पास से और उसकी निशानदेही पर करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं. वहीं उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.
 

Jamshedur :  जिले के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित बंद क्वार्टर में चोरी करने पहुंचे एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी के पास से और उसकी निशानदेही पर करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं. वहीं उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

 

जानकारी के अनुसार, शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर टेल्को थाना की पुलिस रात में गश्ती और टेंगो मोबाइल की निगरानी बढ़ा दी है. इसी दौरान 26 और 27 मई की रात पुलिस को सूचना मिली कि एलएफएस स्कूल के सामने स्थित क्वार्टर नंबर K3/158 के बाहर एक बाइक खड़ी है और दो युवक बंद घर में घुसे हैं.

 

सूचना मिलते ही सोहन लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो  देखा कि घर के बाहर एक स्प्लेंडर बाइक खड़ी थी. जबकि दो युवक घर के अंदर ग्रिल के पास ताला काटने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस को देखते ही एक युवक पीछे के रास्ते भाग निकला, जबकि दूसरे युवक को मौके पर ही कटर से ताला काटते हुए पकड़ लिया गया.

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम कुमार उर्फ छोटू (28) के रूप में हुई है. वह न्यू विकास कॉलोनी, नामदा बस्ती का रहने वाला बताया गया है. पूछताछ में उसने अपने फरार साथी का नाम मो. राजू उर्फ जीवन बनर्जी उर्फ विजय मुंडा बताया है.

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बिष्टुपुर, सीतारामडेरा, बागबेड़ा और टेल्को थाना क्षेत्रों में कई चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने शुभम कुमार की निशानदेही पर उसके घर में छापेमारी कर करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 58 हजार 130 रुपये नकद, ताला काटने वाले औजार, कटा हुआ ताला और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की. जांच के दौरान बाइक पर लगा नंबर प्लेट भी फर्जी पाया गया.

 

इस मामले में टेल्को थाना में कांड संख्या 76/2026 दर्ज किया गया है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शुभम कुमार के खिलाफ पहले भी सोनारी थाना में चोरी का मामला दर्ज है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही