Search

 
 
 

Palamu News : कुट्टी मशीन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

बटसारा स्थित एक खलिहान में ट्रैक्टर से जुड़ी कुट्टी मशीन से पुआल काटने का काम चल रहा था. दशरथ प्रजापति मशीन में पुआल डाल रहे थे, तभी अचानक उनका हाथ मशीन के अंदर चला गया. देखते ही देखते मशीन से उनके दोनों हाथ कट गए. उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
 
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़.

Medininagar : पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के बटसारा गांव में गुरुवार को चारा (कुट्टी) मशीन की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान गोल्हना गांव निवासी दशरथ प्रजापति (50 वर्ष) के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, बटसारा स्थित एक खलिहान में ट्रैक्टर से जुड़ी कुट्टी मशीन से पुआल काटने का काम चल रहा था. दशरथ प्रजापति मशीन में पुआल डाल रहे थे, तभी अचानक उनका हाथ मशीन के अंदर चला गया. देखते ही देखते मशीन से उनके दोनों हाथ कट गए. उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी तेजी से हुई कि वहां मौजूद अन्य मजदूरों को संभलने या उन्हें बचाने का मौका तक नहीं मिला. हादसे के समय खलिहान में मृत दशरथ प्रजापति के गांव के ही तीन अन्य मजदूर भी काम कर रहे थे. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए.

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि दशरथ प्रजापति मेहनती और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे. वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही