Search

 
 
 

Palamu News : रामपुर फायरिंग मामले में SP सख्त, आरोपियों के 4 हथियार लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में हुई फायरिंग मामले में पलामू पुलिस ने सख्त कदम उठाया है. एसपी कपिल चौधरी ने मामले में आरोपित तीन लोगों के चार हथियारों का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की है. सतीश कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह के दो हथियारों के अलावा चंद्रशेखर सिंह और ध्रुव प्रसाद के एक-एक हथियार का लाइसेंस निरस्त करने का प्रस्ताव भेजा गया है.
 

Palamu :  जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में हुई फायरिंग मामले में पलामू पुलिस ने सख्त कदम उठाया है. एसपी कपिल चौधरी ने मामले में आरोपित तीन लोगों के चार हथियारों का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की है. सतीश कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह के दो हथियारों के अलावा चंद्रशेखर सिंह और ध्रुव प्रसाद के एक-एक हथियार का लाइसेंस निरस्त करने का प्रस्ताव भेजा गया है. 

 

बताया जा रहा है कि 23 मई को रामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग हुई थी. इस घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए थे. एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि जिलेभर में लाइसेंसी हथियारों को लेकर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है.

 

जांच के दौरान यदि किसी व्यक्ति के हथियार रखने से कानून-व्यवस्था या समाज के लिए खतरे की आशंका सामने आती है तो संबंधित लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी. रामपुर गोलीकांड में नामजद लोगों के पास चार लाइसेंसी हथियार होने की जानकारी मिली है. थाना प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर इन हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही