Search

 
 
 

Khunti News :  शांतिपूर्ण माहौल में मनी बकरीद, SP ऋषभ गर्ग ने जिलावासियों को दी मुबारकबाद

जिले में ईद-अल-अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया. इस दौरान एसपी ऋषभ गर्ग खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरे. उन्होंने विभिन्न इलाकों का दौरा कर लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं और शांति व भाईचारे का संदेश दिया.
 

Khunti :  जिले में ईद-अल-अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया. इस दौरान एसपी ऋषभ गर्ग खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरे. उन्होंने विभिन्न इलाकों का दौरा कर लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं और शांति व भाईचारे का संदेश दिया.

 

एसपी ऋषभ गर्ग ने बच्चों और स्थानीय लोगों के बीच चॉकलेट और टॉफियां भी बांटी. उनके इस आत्मीय और संवेदनशील पहल की लोगों ने सराहना की. कहा कि पुलिस की ऐसी पहल से प्रशासन और आम जनता के बीच भरोसा और मजबूत होता है.

 

बता दें कि खूंटी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की करीब 25 मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई. इसको लेकर सभी प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रही.

 

मौके पर एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का त्योहार है. इसको ध्यान में रखकर पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. पुलिस की सतर्कता और लोगों के सहयोग से जिलेभर में त्योहार शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही