Search

 
 
 

Jharkhand News : मंत्री इरफान ने दी बकरीद की मुबारकबाद, SIR को लेकर BJP पर साधा निशाना

ईद-अल-अजहा (बकरीद) पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्यवासियों को मुबारकबाद दी और अमन, खुशहाली और बरकत की दुआ मांगी. इस दौरान उन्होंने कहा कि बकरीद त्याग, बलिदान, प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का पर्व है, जो समाज को एकजुट रहने और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है.
 

Ranchi  :  ईद-अल-अजहा (बकरीद) पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्यवासियों को मुबारकबाद दी और अमन, खुशहाली और बरकत की दुआ मांगी. इस दौरान उन्होंने कहा कि बकरीद त्याग, बलिदान, प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का पर्व है, जो समाज को एकजुट रहने और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है.

 

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी इंसानियत को सच्चाई, ईमान और इंसाफ के रास्ते पर चलने की सीख देती है. उन्होंने कहा कि कुर्बानी केवल जानवर की नहीं, बल्कि इंसान के भीतर मौजूद नफरत, लालच, अहंकार और अन्याय जैसी बुराइयों को खत्म करने का भी संदेश देती है.

 

Uploaded Image

 

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के जरिए आदिवासी और मुस्लिम मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से हटाने की साजिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने की कोशिश हो रही है.

 

Uploaded Image

इरफान अंसारी ने दूसरे राज्यों में रोजगार और मजदूरी के लिए गए झारखंडवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे जल्द अपने घर लौटकर वोटर लिस्ट में अपना और अपने परिवार का नाम सत्यापित कराएं. उन्होंने दावा किया कि कई परिवारों में 10 लोगों में से 4 से 5 लोगों के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है, जो लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है.

 

Uploaded Image

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगर किसी का नाम वोटर आईडी, आधार या सरकारी रिकॉर्ड से हटाया जाता है, तो भविष्य में उनके नागरिक अधिकार प्रभावित हो सकते हैं. उन्होंने लोगों से एसआईआर प्रक्रिया में गंभीरता से भाग लेने और गांव मोहल्ले में जागरूकता फैलाने की अपील की. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही