Search

 
 
 

Chakradharpur News : मस्जिदों में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा,चक्रधरपुर,मंझगांव,गोइलकेरा व आसपास क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया गया.इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग सवेरे उठकर फजर की नमाज अदा की.
 

Shambhu Kumar


Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा,चक्रधरपुर,मंझगांव,गोइलकेरा व आसपास क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया गया.इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग सवेरे उठकर फजर की नमाज अदा की.

 


चाईबासा के ईदगाह, जमा मस्जिद, मदीना मस्जिद और असरा मस्जिद शामि में बकरीद की नमाज अदा की गई.वहीं चक्रधरपुर के राजबाड़ी रोड स्थित जामा मस्जिद में सबसे ज्यादा भीड़ रहीं.इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी.

 

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद-उल-अजहा का शुभकामनाएं दी.वहीं मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग कब्रिस्तान पहुंचे जहां पूर्वजों के हक में दुआ मांगी गई.

 

इस अवसर पर चक्रधरपुर के जामा मस्जिद, वार्ड संख्या छह स्थित छोटी मस्जिद, अंसार नगर स्थित मस्जिद-ए-रजा, बंगलाटांड स्थित मदीना मस्जिद, चांदमारी स्थित लोको मस्जिद, मिल्लत कॉलोनी स्थित मस्जिद-ए-उमर, चोंगासाई स्थित नुरी मस्जिद, दंदासाई स्थित नुरानी मस्जिद, पोटका स्थित मस्जिद, वार्ड संख्या छह स्थित मस्जिद-ए-नूर, मंडलसाई स्थित मस्जिद-ए-शम्सी, सिमीदीरी स्थित मस्जिद, देवगांव स्थित मस्जिद में नमाज अदा की गई.वहीं विधि व्यवस्था को लेकर मस्जिदों के बाहर दंडाधिकारी के साथ पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी.

 

चक्रधरपुर के पवन चौक के समीप थाना प्रभारी अवधेश कुमार स्वयं मोर्चा संभाले हुये थे.इसी तरह जिले के गोइलकेरा,सोनुवा,मनोहरपुर, मझगांव समेत अन्य प्रखंडों में स्थित मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही