Search

 
 
 

Jamshedpur News  : उत्साह व भाईचारे के साथ मनाया गया बकरीद का त्योहार

बकरीद का त्योहार गुरूवार को उत्साह, अकीदत और भाईचारे के माहौल में मनाया गया. शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली.
 

Jamshedpur : बकरीद का त्योहार गुरूवार को उत्साह, अकीदत और भाईचारे के माहौल में मनाया गया. शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विशेष नमाज अदा कर देश में अमन, शांति, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी.

 

सुबह से ही लोग नए कपड़े पहनकर साकची, मानगो, जुगसलाई, गोलमुरी, आजादनगर और बिष्टुपुर समेत शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में पहुंचे. नमाज के दौरान सभी जगहों पर शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल बना रहा. नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया.

 

मौलानाओं ने अपने संबोधन में बकरीद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व कुर्बानी, त्याग, इंसानियत और भाईचारे का प्रतीक है. उन्होंने लोगों से समाज में शांति और एकता बनाए रखने की अपील की. 

 

साथ ही जरूरतमंदों की मदद करने और मानवता की सेवा करने का संदेश भी दिया.बकरीद को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

 

कई स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे. प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही थी, ताकि किसी तरह की अफवाह या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो.पूरे दिन शहर में सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला. लोगों ने मिल-जुलकर बकरीद का पर्व मनाया और समाज में एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही