Search

 
 
 

Entertainment News : बकरीद पर सलमान खान का बड़ा सरप्राइज, ‘मातृभूमि’ के नए गाने ‘मैं हूं’ ने जीता दिल

सलमान खान ने आज बकरीद के खास मौके पर अपने फैंस को सरप्राइज दिया है. एक्टर ने अपनी आगामी फिल्म मातृभूमि’के नए गाने ‘मैं हूं’ का म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.
 

Lagatar Desk : सलमान खान ने आज बकरीद के खास मौके पर अपने फैंस को सरप्राइज दिया है. एक्टर ने अपनी आगामी फिल्म मातृभूमि’के नए गाने ‘मैं हूं’ का म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.

 

 

ब्लैक एंड व्हाइट अंदाज में दिखी भावनाओं से भरी कहानी

गुरुवार सुबह सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने की झलक साझा की. पूरा वीडियो ब्लैक एंड व्हाइट थीम में तैयार किया गया है, जो इसे और भी भावुक बनाता है. वीडियो में चित्रांगदा सिंह सलमान खान के किरदार के लिए बेहद इमोशनल नजर आ रही हैं.यह गाना देशभक्ति और सैनिकों के त्याग की भावना को दर्शाता है. वीडियो में रिश्तों की भावनाएं, कर्तव्य के प्रति समर्पण और बिछड़ने का दर्द बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है.

 

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर उमड़ा फैंस का प्यार

‘मैं हूं’ का म्यूजिक वीडियो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में ईद मुबारक भाईजान लिखकर सलमान खान को शुभकामनाएं दीं.एक यूजर ने लिखा, ईद मुबारक, मैं सिर्फ आपके पोस्ट का इंतजार कर रहा था. वहीं कुछ फैंस मजाकिया अंदाज में बोले, भाईजान, अभी रात है, सो जाइए.

 


पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था फिल्म का नाम

निर्देशक अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था. बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी वर्ष 2020 में भारत और चीन के बीच हुई गलवान घाटी झड़प से प्रेरित है.

 

हालांकि बाद में फिल्म का नाम बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया. फिल्म को पहले 17 अप्रैल को रिलीज किए जाने की चर्चा थी, लेकिन अब तक इसकी नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही