Search

Ranchi News: डोरंडा में युवक की मौत के बाद हंगामा, शव लेकर थाना पहुंचे परिजन

Ranchi: डोरंडा थाना क्षेत्र के मणि टोला निवासी मो. तनवीर अंसारी की रिम्स में इलाज के दौरान मौत के बाद बुधवार को डोरंडा में हंगामा हो गया. नाराज परिजन और स्थानीय लोग शव लेकर डोरंडा थाना पहुंचे और थाना परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.
 
परिजनों ने तनवीर अंसारी की मौत को हत्या बताते हुए गोल्डन समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए.

प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की. स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. हटिया डीएसपी भी मौके पर पहुंचे. फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही