Search

 
 
 

Jharkhand News : चर्च निर्माण व आदिवासी पहचान पर चंपाई सोरेन का सवाल, राजनीतिक बहस तेज

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य में चर्चों की संख्या और आदिवासी धार्मिक पहचान को लेकर सवाल उठाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पूछा कि जब आदिवासी समाज प्रकृति पूजक है, तो झारखंड में 5 हजार से अधिक चर्च क्यों बनाए गए हैं.
 

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य में चर्चों की संख्या और आदिवासी धार्मिक पहचान को लेकर सवाल उठाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पूछा कि जब आदिवासी समाज प्रकृति पूजक है, तो झारखंड में 5 हजार से अधिक चर्च क्यों बनाए गए हैं.

 

चंपाई सोरेन ने अपने पोस्ट में कहा कि क्या इन चर्चों में मरांग बुरु और सिंगबोंगा की पूजा होती है. उनके इस बयान के बाद राज्य में एक बार फिर डीलिस्टिंग और आदिवासी पहचान को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है.

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन लंबे समय से डीलिस्टिंग की मांग उठाते रहे हैं. उनके ताजा बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच भी इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी बढ़ गई है. भाजपा जहां सरना और सनातन को एक बताने की बात कर रही है, वहीं कांग्रेस का कहना है कि सरना और सनातन अलग-अलग आस्था और परंपराएं हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही