Search

 
 
 

Jamshedpur News : उलीडीह में ऑटो से ले जाए जा रहे मवेशी बरामद, युवक फरार

ऑटो पर कुछ युवक करीब पांच मवेशियों को ले जा रहे थे. पूछताछ करने पर युवक घबरा गए और मौका पाकर फरार हो गए. इसके बाद लोगों ने ऑटो से मवेशियों को उतार कर सुरक्षित स्थान पर रखा.
 
जांच करने पहुंची पुलिस व जुटी लोगों की भीड़.

Jamshedpur : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित डिमना बस्ती में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों को ऑटो पर लोड कर ले जाए जा रहे मवेशियों ले जाए जाने की सूचना मिली. वार्ड पार्षद राजेश सिंह, स्थानीय निवासी अशोक कुमार व रवींद्र कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

 

ऑटो पर कुछ युवक करीब पांच मवेशियों को ले जा रहे थे. पूछताछ करने पर युवक घबरा गए और मौका पाकर फरार हो गए. इसके बाद लोगों ने ऑटो से मवेशियों को उतार कर सुरक्षित स्थान पर रखा. पार्षद राजेश सिंह ने बताया कि मवेशियों के साथ उनके छोटे-छोटे बच्चे भी थे. घटना की सूचना तुरंत उलीडीह थाना को दी गई. पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.

 

जानकारी मिलने पर आसपास के लोग व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी वहां पहुंचे. पुलिस फरार युवकों की पहचान में जुटी है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि मवेशियों को कहां ले जाया जा रहा था. मामले को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही