Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News: विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरता अभियान-2026 का शुभारंभ

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल स्थित सभागार में जनसंख्या स्थिरता अभियान-2026 के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त अजय नाथ झा, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, सिविल सर्जन डॉ ए बी प्रसाद, डीएस डॉ. एन पी सिंह, डीआरसीएचओ डॉ सेलीना टूड्डू आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया.
Advertisement
Advertisement
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल स्थित सभागार में जनसंख्या स्थिरता अभियान-2026 के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त अजय नाथ झा, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, सिविल सर्जन डॉ ए बी प्रसाद, डीएस डॉ. एन पी सिंह, डीआरसीएचओ डॉ सेलीना टूड्डू आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया. 

Uploaded Image
इस अवसर पर परिवार नियोजन जन-जागरूकता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा संतुलित जनसंख्या का संदेश पहुंचाना है. 

 

इसे भी पढ़ें:


मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस जनसंख्या संतुलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव बढ़ाती है, वहीं अत्यधिक कम जन्मदर भी सामाजिक एवं आर्थिक चुनौतियां उत्पन्न करती है. इसलिए संतुलित जनसंख्या विकास समय की आवश्यकता है. 


मौके पर कार्यक्रम में डॉ. अरविंद राधाकृष्णन ने कहा कि परिवार नियोजन का उद्देश्य केवल जनसंख्या नियंत्रण नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है. उन्होंने जनसंख्या स्थिरीकरण में स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका की सराहना करते हुए अभियान को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया.


इस अवसर पर परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरता अभियान के सफल क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा परिवार नियोजन अपनाकर समाज में प्रेरक भूमिका निभाने वाले सफल दंपतियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही