Search

 
 
 

Bokaro News : शहर में निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुरा रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा रथ

बोकारो शहर के सेक्टर वन स्थित राम मंदिर से शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की बाहुरा (वापसी) रथयात्रा निकाली गई. मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र के विग्रहों को मंदिर प्रांगण से बाहर लाकर सुसज्जित रथ पर विराजमान किया गया.
 
भगवान की बहुरा रथयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की भीड़.

Bokaro : बोकारो शहर के सेक्टर वन स्थित राम मंदिर से शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की बाहुरा (वापसी) रथयात्रा निकाली गई. मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र के विग्रहों को मंदिर प्रांगण से बाहर लाकर सुसज्जित रथ पर विराजमान किया गया. यात्रा शुरू होने से पहले परंपरा निभाते हुए बीएसएल के अधिशासी निदेशक ने रथ की सफाई की रस्म (छेरा-पन्हारा) निभाई. इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान का रथ खींचना  शुरू किया.

 


बहुरा रथयात्रा राम मंदिर परिसर से शुरू होकर पत्थरकट्टा चौक, गांधी चौक (सिटी सेंटर). बोकारो जनरल अस्पताल मार्ग से होते हुए जगन्नाथ मंदिर पहुंची. यात्रा के दौरान मार्ग में स्वयंसेवी संस्थाओं, बोकारो महिला समिति समेत अन्य संगठनों ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व शरबत की व्यवस्था की थी.यह आयोजन शहर के सांस्कृतिक व सामाजिक ताने-बाने को सुदृढ़ करने व सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही