Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News : शादी का झांसा देकर यौन शौषण करने का आरोपी गिरफ्तार

बोकारो पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शौषण करने और डराने-धमकाने के आरोपी जय प्रकाश मांझी को गिरफ्तार कर लिया है. उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया. जय प्रकाश मूलरूप से जरीडीह थाना क्षेत्र स्थित केंदुआडीह के बांस केनारी गांव का निवासी है.
Advertisement
Advertisement
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : बोकारो पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शौषण करने और डराने-धमकाने के आरोपी जय प्रकाश मांझी को गिरफ्तार कर लिया है. उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया. जय प्रकाश मूलरूप से जरीडीह थाना क्षेत्र स्थित केंदुआडीह के बांस केनारी गांव का निवासी है. 

 


बोकारो सेक्टर-4 के एटवाल कॉलनी निवासी पीड़िता ने थाने में उसके खिलाफ लिखित दी थी. शिकायत के आधार पर इस मामले में सेक्टर-4 थाना में 14 जुलाई को कांड संख्या-51/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया. कांड के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने आरोपी जय प्रकाश मांझी को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी टीम में एसआई कुमार विक्रम सिंह, एएसआई मनोज कुमार ठाकुर व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही