Search

 
 
 

Bokaro News : बीएसएल के विस्थापितों के बच्चों को प्रबंधन देगा छात्रवृत्ति

यह छात्रवृत्ति उन विद्यार्थियों के लिए है जिन्होंने वर्ष 2026 में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की है और किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-28 में +2/इंटरमीडिएट में नामांकन लिए हैं.
 

Bokaro : बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) की स्थापना के चलते  विस्थापित हुए परिवारों के बच्चों को प्रबंधन छात्रवृत्ति देगा. बीएसएल के शिक्षा विभाग ने विस्थापितों के पुत्र व पुत्रियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए बिरसा मुंडा छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं.


 यह छात्रवृत्ति उन विद्यार्थियों के लिए है जिन्होंने वर्ष 2026 में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की है और किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-28 में +2/इंटरमीडिएट में नामांकन लिए हैं. चयनित विद्यार्थियों को पहले साल 500 रुपए प्रतिमाह व दूसरे साल 750 रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी. यह सुविधा अधिकतम दो वर्षों तक उपलब्ध रहेगी. छात्रवृत्ति मेरिट के आधार पर दी जाएगी. बिरसा मुंडा छात्रवृत्ति योजना के तहत कुल 25 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा.


इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड,  डीपीएलआर से निर्गत व स्व-अभिप्रमाणित विस्थापन प्रमाण पत्र, मैट्रिक का अंकपत्र व बैंक पासबुक या निरस्त चेक की प्रति संलग्न करनी होगी. आवेदन बीएसएल के एचआर (एल एंड डी) विभाग के रूम नंबर 1 में 20 जुलाई तक जमा करना होगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही