Search

 
 
 

रांची पुलिस को सफलता, 10 लाख का इनामी PLFI का स्टेट चीफ अमृत होरो गिरफ्तार

रांची पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई (PLFI) के स्टेट चीफ और 10 लाख के इनामी उग्रवादी अमृत होरो उर्फ मेचो उर्फ सूर्या को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक स्वचालित पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और पीएलएफआई के पर्चे बरामद किए गए हैं.
 

Ranchi : रांची पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई (PLFI) के स्टेट चीफ और 10 लाख के इनामी उग्रवादी अमृत होरो उर्फ मेचो उर्फ सूर्या को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक स्वचालित पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और पीएलएफआई के पर्चे बरामद किए गए हैं.

 

रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृत होरो अपने साथियों के साथ लापुंग थाना क्षेत्र के महुगांव जंगल के आसपास मौजूद है और किसी बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इसी सूचना के बाद ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के निर्देशन और डीएसपी बेड़ो दीपक कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई.

 

पुलिस टीम ने गुरुवार देर रात महुगांव के जंगल इलाके में घेराबंदी कर अमृत होरो को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने खुद को पीएलएफआई का स्टेट चीफ बताया. पुलिस के मुताबिक, झारखंड में पिछले 16 वर्षों से वह सक्रिय था और रांची समेत कई जिलों में नक्सली घटनाओं, फायरिंग, आगजनी और रंगदारी वसूली की वारदातों को अंजाम देता रहा है.


एसपी राकेश रंजन ने बताया की अमृत होरो और उसके संगठन के सदस्य व्यवसायियों, ठेकेदारों और प्रतिष्ठित लोगों को फोन और सोशल मीडिया ऐप के जरिए धमकी देकर लेवी की मांग करते थे. उसके खिलाफ रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या, रंगदारी, फायरिंग, लेवी वसूली और उग्रवादी गतिविधियों के कई गंभीर आरोप शामिल हैं.

 

रांची पुलिस ने इसे बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा है कि अमृत होरो की गिरफ्तारी के साथ ही प्रतिबंधित पीएलएफआई संगठन के नेतृत्व का लगभग पूरी तरह सफाया हो गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही