Search

Chaibasa News : छऊ नृत्य हमारी संस्कृति व पौराणिक कथाओं का मिश्रण- विधायक

Chakradharpur : छऊ नृत्य हमारी संस्कृति व पौराणिक कथाओं का मिश्रण है. यह बातें चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखराम उरांव ने कहीं. वे शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड की भालुपानी गांव में आयोजित छऊ नृत्य के दौरान बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे.
 
  • भालुपानी गांव में मासंत पर्व पर छऊ नृत्य आयोजित

Shambhu Kumar

Chakradharpur : छऊ नृत्य हमारी संस्कृति व पौराणिक कथाओं का मिश्रण है. यह बातें चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखराम उरांव ने कहीं. वे शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड की भालुपानी गांव में आयोजित छऊ नृत्य के दौरान बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य कलाकार पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर पौराणिक नृत्य पेश करते हैं. जिससे एक ओर हमारी संस्कृति, सभ्यता झलकती है, वहीं दूसरी ओर पौराणिक कथाओं का भी ज्ञान होता है. उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए वे हर संभव प्रयासरत है.

इस मौके पर छऊ नृत्य कलाकारों ने गणेश वंदना, रामायण, कृष्ण लीला, शिव स्तुति समेत अन्य पौराणिक कथाओं पर आकर्षक नृत्य पेश किए. जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी.

इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया था. जहां बड़ी संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने खानपान के सामानों के अलावे जरूरत के सामानों की खरीदारी की. इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों के अलावे स्थानीय महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही