Search

 
 
 

Latehar News : डीसी ने की बिजली विभाग की समीक्षा, लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश

डीसी संदीप कुमार ने मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना व पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के तहत चल रहे कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा की. संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य पाने का निर्देश दिया.
 
समीक्षा बैठक करते डीसी संदीप कुमार.

Latehar : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने शुक्रवार को बिजली विभाग के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना व पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के तहत चल रहे कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा की. संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य पाने का निर्देश दिया.


उन्होंने विभाग के कार्यपालक अभियंता से कहा कि आगामी बारिश के मौसम को ध्यान में रख सभी बिजली पोल, तार, ट्रांसफार्मर व अन्य विद्युत संरचनाओं की जांच कर मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा करें. ताकि वर्षा के दौरान भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके. जर्जर पोल व क्षतिग्रस्त तारों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने की कार्रवाई करें. बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता सहित अन्यर संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही