Search

 
 
 

Latehar News :  कोयला लदे हाइवा का परिचालन बंद करने को लेकर ग्रामीणों का विरोध जारी, नवादा रोड पर लगा जाम

तुबेद कोल माइंस से निकलने वाली कोयला लदे हाइवा का परिचालन नवादा गांव से नहीं करने को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन जारी है. गुरुवार की सुबह शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा. जिसकी वजह से सड़क के दोनों ओर करीब 200 से अधिक हाइवा वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन भी प्रभावित हो गया. साथ ही कंपनी की माइंस से कोयला परिवहन का कार्य भी ठप हो गया.
 

Latehar :  तुबेद कोल माइंस से निकलने वाली कोयला लदे हाइवा का परिचालन नवादा गांव से नहीं करने को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन जारी है. गुरुवार की सुबह शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा. जिसकी वजह से सड़क के दोनों ओर करीब 200 से अधिक हाइवा वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया. जाम के कारण कंपनी की माइंस से कोयला परिवहन का कार्य भी ठप हो गया.

 

ग्रामीणों ने बताया कि कोयला परिवहन कराने वाली कंपनी से कई बार वार्ता की गई है. कंपनी ने नवादा ग्राम होकर कोयला के परिवहन नहीं करने की बात पर अपनी सहमति दी थी. लेकिन उस पर अमल नहीं किया जा रहा है. लोगों का कहना है कि नवादा ग्राम के घनी आबादी वाले इलाके से कोयला परिवहन करने से न सिर्फ लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है, वरन सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है. 

 

स्कूली बच्चों को हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है. ग्रामीणों का आरोप है कि हाइवा चालक काफी तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे सड़कें जर्जर हो जा रही है. वहीं कोयला से निकलने वाले धूल से आम लोगों के साथ-साथ सड़क किनारे के दुकानदार भी प्रभावित हो रहे हैं. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक आम लोगों के हित में कंपनी कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. 

 

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी गुरुवार से ही प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक बात नहीं बनी है. बता दें कि तूबेद कोल माइंस का संचालन डीवीसी करती है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही