Search

 
 
 

DSP रैंक के अधिकारी पर चुटिया थाना में FIR, युवती का आरोप- आत्महत्या के लिए उकसाया

Ranchi: रांची की एक युवती ने डीएसपी रैंक के अधिकारी अमित कुमार सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. युवती ने इस लेकर चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. डीएसपी अमित कुमार सिंह लोहरदगा जिला में पोस्टेड हैं. दरअसल आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप के अलावा शादी का झांसा देने का भी आरोप युवती ने लगाया है.
 

Ranchi: रांची की एक युवती ने डीएसपी रैंक के अधिकारी अमित कुमार सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. युवती ने इस लेकर चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दरअसल आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप के अलावा शादी का झांसा देने का भी आरोप युवती ने लगाया है. एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.


जानकारी के मुताबिक, डीएसपी का एक युवती के साथ लंबे समय से संबंध था. आरोप है कि उन्होंने युवती को शादी का भरोसा दिया था. लेकिन बाद में शादी से इंकार कर दिया. शिकायत में यह भी कहा गया है कि इसी वजह से युवती मानसिक रूप से काफी परेशान थी. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही