Search

 
 
 

Dhanbad News : छाताबाद फायरिंग कांड में 3 अरेस्ट, 22 नामजद समेत 10 अज्ञात पर FIR

जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद दो नंबर में 27 मई को हुई मारपीट और गोलीबारी की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 नामजद समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. घटना में दो लोगों को गोली लगी थी जिनका इलाज फिलहाल जारी है. यह जानकारी बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर दी.
 
  • पिस्टल-कारतूस और स्कॉर्पियो वाहन जब्त
  • 27 मई को हुई थी फायरिंग और मारपीट

Dhanbad : जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद दो नंबर में 27 मई को हुई मारपीट और गोलीबारी की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 नामजद समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. घटना में दो लोगों को गोली लगी थी जिनका इलाज फिलहाल जारी है. यह जानकारी बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर दी. 

 

उन्होंने बताया कि विकास बजरंगी और अमित यादव के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी. इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी और मारपीट हुई जिसके बाद मामला फायरिंग तक पहुंच गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए कतरास थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों आनंद यादव, विवेक ठाकुर और करण दास को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा और घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया है.

 

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

उन्होंने यह भी कहा कि जिले में अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी व किसी भी हाल में अपराधियों का मनोबल बढ़ने नहीं दिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही