Search

 
 
 

राज्यसभा चुनाव: हेमंत के दरबार में 3 घंटे, फिर भी नाम तय नहीं, कांग्रेस का सस्पेंस जारी

Ranchi: झारखंड में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी अब तेज हो चुकी है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने करीब तीन घंटे तक मंथन किया. बैठक खत्म हुई, रणनीति बनी, लेकिन उम्मीदवार का नाम अभी तक तय नहीं हो पाया. इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी शीरी बेला प्रसाद, तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मौजूद रहे.
 

Ranchi: झारखंड में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी अब तेज हो चुकी है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने करीब तीन घंटे तक मंथन किया. बैठक खत्म हुई, रणनीति बनी, लेकिन उम्मीदवार का नाम अभी तक तय नहीं हो पाया.

 

इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी शीरी बेला प्रसाद, तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मौजूद रहे. तेलंगाना से डिप्टी सीएम का रांची तक आना यह बताने के लिए काफी है कि पार्टी इस चुनाव को हल्के में नहीं ले रही.

 

रांची एयरपोर्ट पर उतरते ही के. राजू ने मीडिया के सामने साफ कह दिया कि कांग्रेस का उम्मीदवार झारखंड का स्थानीय नेता होगा. यानी बाहर से किसी चेहरे को थोपने की कोई गुंजाइश नहीं. उन्होंने यह भी दावा किया कि महागठबंधन दोनों सीटें जीतेगा और कांग्रेस को उसकी एक सीट मिलनी चाहिए.

 

लोकल फॉर्मूला तय होते ही झारखंड कांग्रेस के भीतर टिकट की होड़ शुरू हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, राजेश ठाकुर, धीरज साहू, फुरकान अंसारी, प्रदीप बलमुचू और सुबोधकांत सहाय के नाम सबसे आगे चल रहे हैं. हालांकि अंतिम फैसला अभी बाकी है.

 

कांग्रेस ने अपनी शर्तें रख दी हैं. अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो इस पर क्या रुख अपनाते हैं. गठबंधन में सीट बंटवारे की यह कशमकश आने वाले दिनों में झारखंड की राजनीति को और गर्म करने वाली है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही