Search

 
 
 

Weather News: भारी बारिश व तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट, अगले 24 घंटों में गिरेगा पारा

Ranchi: झारखंड में मौसम तेजी से बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. पिछले 24 घंटे में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. कोडरमा डीवीसी में सबसे अधिक 40.5 मिमी बारिश हुई.
 

Ranchi: झारखंड में मौसम तेजी से बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.

 

पिछले 24 घंटे में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. कोडरमा डीवीसी में सबसे अधिक 40.5 मिमी बारिश हुई. सतगांव में 39 मिमी और कोनार डीवीसी में 31 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. इस दौरान डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लातेहार में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. बोकारो और धनबाद में 29 मई को कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 30 मई को रांची, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ में भी इसी तरह का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

 

राज्य के बाकी जिलों जैसे - जमशेदपुर, चाईबासा, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और वज्रपात की संभावना है.

 

रांची में 29 मई को बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है. 30 मई से 2 जून तक रांची में बादल और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है और तापमान बढ़कर 33 से 35 डिग्री तक पहुंच सकता है.

 

31 मई को पूरे राज्य में कहीं-कहीं तेज हवाएं और वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है. मौसम विभाग ने लोगों और किसानों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही