Search

 
 
 

Ranchi : रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर युवती का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रांची रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.
 

Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

 

जानकारी के मुताबिक, सुबह स्टेशन के पास से गुजर रहे लोगों की नजर रेलवे पटरी पर पड़े शव पर पड़ी. इसके बाद इसकी सूचना स्टेशन प्रबंधन और पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके की छानबीन की.

 

प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवती ट्रेन की चपेट में आ गई होगी. हालांकि पुलिस फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है और मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है. हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

 

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है. तलाशी के दौरान कोई पहचान पत्र या ऐसा सामान नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके. पुलिस आसपास के लोगों और स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से पूछताछ कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही