Search

 
 
 

Dhanbad News : आंधी-बारिश में रणधीर वर्मा चौक पर लगा टेंट शेड धराशायी, ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित

रणधीर वर्मा चौक पर जिला प्रशासन की ओर से लगाया गया अस्थायी टेंट शेड आंधी-बारिश में धराशायी हो गया. इससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो गई. सड़क पर आवागमन बाधित हो गया.
 
टेंट हटाने में जुटे पुलिस जवान व सड़क पर जाम की स्थिति.

Dhanbad : धनबाद में शुक्रवार की सुबह अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. इससे एक ओर जहां मौसम सुहावना हो गया है, वहीं दूसरी ओर कई स्थानों पर अव्यवस्था की स्थिति भी देखने को मिली. रणधीर वर्मा चौक पर जिला प्रशासन की ओर से लगाया गया अस्थायी टेंट शेड आंधी-बारिश में धराशायी हो गया. इससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो गई. सड़क पर आवागमन बाधित हो गया.


चौक पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और शेड को सड़क से हटाने में जुट गए. टेंट हटने के साथ ही वाहनों का आवागमन सामान्य हो गया. ज्ञात हो कि जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी व हिट वेव को देखते हुए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों व ट्रैफिक सिग्नलों के पास अस्थायी टेंट शेड लगाए थे. इसका उद्देश्य ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने वाले दोपहिया वाहन चालकों, रिक्शा चालकों और पैदल यात्रियों को तेज धूप व लू से राहत देना था. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही