Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Education News : RU में फ्लिपकार्ट का मेगा प्लेसमेंट ड्राइव, 150 छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

रांची विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा शुक्रवार को मोरहाबादी कैंपस स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन के सभागार में फ्लिपकार्ट की मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा शुक्रवार को मोरहाबादी कैंपस स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन के सभागार में फ्लिपकार्ट की मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया.इस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए करीब 150 छात्रों ने पंजीकरण कराया और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

 

कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के डीन छात्र कल्याण डॉ. सुदेश कुमार साहू, प्रॉक्टर व व्यावसायिक अध्ययन परिषद के निदेशक डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता तथा इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन के निदेशक डॉ. बसंत झारखंड उपस्थित रहे.फ्लिपकार्ट की ओर से पूर्वी क्षेत्र के वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ कुमार ने भर्ती टीम का नेतृत्व किया.

 

प्लेसमेंट सेल की ओर से अतिथियों व कंपनी प्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया.इस दौरान डॉ. सुदेश कुमार साहू ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्लेसमेंट कार्यक्रम विद्यार्थियों के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और छात्रों को ऐसे अवसरों का पूरा लाभ उठाना चाहिए.

 

इसके बाद फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ कुमार ने प्री-प्लेसमेंट टॉक के माध्यम से कंपनी की कार्य संस्कृति, उपलब्ध पदों, करियर ग्रोथ, कर्मचारी सुविधाओं और भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी.छात्रों ने सत्र में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने सवाल भी पूछे.

 

कार्यक्रम के अंत में डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए फ्लिपकार्ट और रांची विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल के प्रयासों की सराहना की.उद्घाटन सत्र के बाद पंजीकृत अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हुई.रांची विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल ने कहा कि भविष्य में भी छात्रों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही