Search

 
 
 

Education News : CBSE ने छात्रों के लिए शुरू की 24x7 पोस्ट-रिजल्ट सपोर्ट सेवा, हेल्पलाइन व ईमेल जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने परीक्षा परिणाम के बाद छात्रों की सहायता के लिए 24x7 Post-Result Support for Students सेवा शुरू की है.
 

Lagatar Desk : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने परीक्षा परिणाम के बाद छात्रों की सहायता के लिए 24x7 Post-Result Support for Students सेवा शुरू की है.बोर्ड ने कहा है कि छात्रों को तनाव प्रबंधन, मूल्यांकन संबंधी सवालों और अन्य समस्याओं में मदद देने के लिए एक मजबूत छात्र-केंद्रित सहायता प्रणाली तैयार की गई है.

 

CBSE की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, टेली-काउंसलिंग के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-8004 पूरी तरह सक्रिय है. इस हेल्पलाइन के माध्यम से छात्र मानसिक तनाव, परीक्षा परिणाम और मूल्यांकन से जुड़े सवालों पर विशेषज्ञों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

 

इसके अलावा बोर्ड ने सीधे संपर्क के लिए आधिकारिक ईमेल आईडी भी जारी की हैं। छात्र अपनी समस्याएं और प्रश्न निम्न ईमेल पर भेज सकते हैं -info.cbse@nic.in \resultcbse2026@cbseshiksha.in


CBSE ने कहा कि यह पहल छात्रों को परिणाम के बाद सही मार्गदर्शन और त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही