Search

 
 
 

Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन से 5 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

“ऑपरेशन नारकोस” के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ पोस्ट और सीआईबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन से 5 किलो गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. जब्त गांजा की कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये आंकी गई है.
 

Jamshedpur  :  “ऑपरेशन नारकोस” के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ पोस्ट और सीआईबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन से 5 किलो गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. जब्त गांजा की कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये आंकी गई है.

 

जानकारी के मुताबिक, 27 मई को आरपीएफ को रेलवे स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी. सूचना के बाद आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और यात्रियों पर विशेष निगरानी शुरू की. इसी दौरान 28 मई को दो युवक संदिग्ध हालत में घूमते नजर आए.

 

 

टीम ने दोनों को रोककर पूछताछ की, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. इसके बाद उनके बैग की तलाशी ली गई. जांच के दौरान बैग से अलग-अलग पैकेटों में छिपाकर रखे गये करीब 5 किलो गांजा बरामद हुए. इसके तुरंत बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया.

 

गिरफ्तार दोनों युवकों और बरामद गांजा को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए जीआरपी थाना, टाटा को सौंप दिया गया है. मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था.

 

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए “ऑपरेशन नारकोस” लगातार चलाया जा रहा है.  अभियान के तहत संदिग्ध यात्रियों और उनके सामान की नियमित जांच की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही