Search

 
 
 

Ranchi News : CSR के तहत रिम्स में पेयजल यूनिटों की मरम्मत व मेंटेनेंस का काम शुरू

रिम्स में पेयजल संकट को दूर करने और मरीजों, परिजनों व आम लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संस्थान प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है. गर्मी के मौसम को देखते हुए परिसर में खराब पड़ी पेयजल इकाइयों की मरम्मत और मेंटेनेंस का काम शुरू किया गया है.
 

Ranchi :  रिम्स में पेयजल संकट को दूर करने और मरीजों, परिजनों व आम लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संस्थान प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है. गर्मी के मौसम को देखते हुए परिसर में खराब पड़ी पेयजल इकाइयों की मरम्मत और मेंटेनेंस का काम शुरू किया गया है.

 

इसी कड़ी में मिनु मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत रिम्स प्रशासन को सहयोग देने की सहमति दी है. कंपनी की ओर से मोहित जालान के प्रस्ताव पर रिम्स प्रबंधन ने चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. हिरेन्द्र बिरुआ की अध्यक्षता में स्वीकृति प्रदान की है.

 

इसको लेकर रिम्स परिसर में लगे पेयजल यूनिटों का तकनीकी सर्वे और निरीक्षण किया गया. जांच में करीब 10 ऐसी यूनिटें मिलीं, जिन्हें मरम्मत, सर्विसिंग और छोटे तकनीकी पुर्जों के बदलाव के बाद दोबारा चालू किया जा सकता है. पहले चरण में चयनित यूनिटों की मरम्मत, टेक्निकल रिप्लेसमेंट और ऑपरेशनल रिस्टोरेशन का काम किया जाएगा. साथ ही ऑथरॉइजड सर्विस प्रोवाइडर की मदद से हर साल मेंटेनेंस की व्यवस्था लागू की जाएगी.

 

रिम्स प्रशासन ने बताया कि आगे भी अन्य खराब पेयजल इकाइयों का तकनीकी परीक्षण कराया जाएगा और जरूरत के अनुसार अगली कार्ययोजना बनाई जाएगी. संस्थान प्रशासन ने कहा कि मरीजों और आम लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं.

 

मौके पर चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. हिरेन्द्र बिरुआ, डीन स्टूडेंट वेलफेयर सह सम्पदा पदाधिकारी प्रो. डॉ. शिव प्रिये, डॉ. अजय कुमार, डॉ. साकेत वर्मा और डॉ. शिशिर मौजूद थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही