Search

 
 
 

Jharkhand News :  400 करोड़ से 4 सदर अस्पताल बनेंगे मेडिकल कॉलेज, 60 साल का मिलेगा कॉन्ट्रैक्ट

झारखंड सरकार ने राज्य के चार सदर अस्पतालों को PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज में बदलने की तैयारी शुरू कर दी है. हर अस्पताल को अपग्रेड करने में औसतन 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे. अप्रैल में कैबिनेट की मंजूरी के बाद JMHIDPCL ने टेंडर नोटिस जारी कर निजी कंपनियों को आमंत्रित किया है.
 

Ranchi :   झारखंड सरकार ने राज्य के चार सदर अस्पतालों को PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज में बदलने की तैयारी शुरू कर दी है. हर अस्पताल को अपग्रेड करने में औसतन 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे. अप्रैल में कैबिनेट की मंजूरी के बाद JMHIDPCL ने टेंडर नोटिस जारी कर निजी कंपनियों को आमंत्रित किया है.

किन जिलों को मिलेगा फायदा

गिरिडीह, धनबाद और जामताड़ा के 100 बेड वाले जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में बदला जाएगा. वहीं खूंटी सदर अस्पताल को 130 बेड से बढ़ाकर 220 बेड का किया जाएगा. इन चारों कॉलेजों में कुल 350 नई मेडिकल सीटें बनेंगी. इसमें गिरिडीह, धनबाद और जामताड़ा की 100-100 और खूंटी की 50 सीटें शामिल हैं.

 

60 साल के लिए मिलेगा संचालन

JMHIDPCL के MD शशि प्रकाश झा ने बताया कि बिडिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनी गई निजी कंपनियों को 60 साल के लिए मेडिकल कॉलेज सौंपे जाएंगे. लेकिन इन्हें सरकारी दरों पर ही इलाज और पढ़ाई की सुविधा देनी होगी. मरीजों से मनमाना इलाज खर्च और छात्रों से मोटी फीस नहीं ली जा सकेगी. सरकारी योजनाएं भी इन अस्पतालों में चलती रहेंगी.

 

राज्य में बढ़ेंगे मेडिकल कॉलेज

इस पहल से झारखंड में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 5 से बढ़कर 9 हो जाएगी. इससे डॉक्टरों की कमी दूर होगी और दूरदराज के इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही