Search

 
 
 

Education News : असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति को लेकर 10 जून को होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर विभागों व अंगीभूत कॉलेज में सहायक प्राध्यापक पद पर नियमित नियुक्ति से संबंधित आवश्यक सूचना जारी की है.
 

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर विभागों व अंगीभूत कॉलेज में सहायक प्राध्यापक पद पर नियमित नियुक्ति से संबंधित आवश्यक सूचना जारी की है.मेधाक्रमानुसार कोटिवार रिक्ति के विरुद्ध 5 गुना अभ्यर्थियों का औपबंधिक प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया था.

 

इसके बाद अभ्यर्थियों से 18 अगस्त 2025 तक आपत्तियां मांगी गई थीं.प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के बाद संशोधित अंक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं.संबंधित अभ्यर्थी अपनी जन्म तिथि व पंजीयन संख्या दर्ज कर संशोधित अंक देख सकते हैं.

 

आयोग ने बताया कि सहायक प्राध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए औपबंधिक रूप से योग्य पाए गए कोटिवार रिक्ति के 5 गुना अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 10 जून 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे से आयोग कार्यालय में आयोजित किया जाएगा.अभ्यर्थियों की सूची व सत्यापन से संबंधित निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.

 

इसके अलावा विज्ञापन की कंडिका-6(ii) के आलोक में अभिलेख सत्यापन के उपरांत रिक्ति के विरुद्ध शेष रिक्तियों के लिए योग्य पाए जाने वाले 3 गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा.इससे संबंधित सूचना बाद में जारी की जाएगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही