Search

 
 
 

Ebola Virus : झारखंड में बस स्टैंड से एयरपोर्ट तक मेडिकल कैंप लगाने की तैयारी

बांग्लादेश में इबोला वायरस के प्रकोप से 500 से ज्यादा बच्चों की मौत की खबरों के बाद झारखंड सरकार अलर्ट मोड़ पर आ गई है. स्वास्थ्य विभाग बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर मेडिकल कैंप लगाने की तैयारी कर रहा है.
 

Ranchi  : बांग्लादेश में इबोला वायरस के प्रकोप से 500 से ज्यादा बच्चों की मौत की खबरों के बाद झारखंड सरकार अलर्ट मोड़ पर आ गई है. स्वास्थ्य विभाग बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर मेडिकल कैंप लगाने की तैयारी कर रहा है.

संथाल परगना में विशेष निगरानी

बांग्लादेश की सीमा से सटे होने के कारण संथाल परगना के दुमका, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ जिले में विशेष निगरानी रखी जा रही है. साहिबगंज और पाकुड़ भारत-बांग्लादेश सीमा के करीब हैं, जहां लोगों का आना-जाना लगातार होता रहता है. ऐसे में यहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है. 


बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर लगेंगे मेडिकल कैंप

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. के के सिंह ने बताया कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर मेडिकल कैंप लगाने की तैयारी की जा रही है. संथाल परगना में खसरे को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. हालांकि अभी तक देवघर में खसरे का कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है. लेकिन लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल में भर्ती और इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.

 

रिम्स को 6 बेड रिजर्व रखने का निर्देश 

बता दें कि इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भी बैठक कर रिम्स और सदर अस्पताल को इबोला के इलाज के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं. रिम्स में 6 बेड का विशेष आइसोलेशन वार्ड भी तैयार कर दिया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही