Search

 
 
 

Entertainment News : कंगना रनौत  स्टारर फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का फर्स्ट लुक आउट, इस दिन होगी रिलीज

कंगना रनौत की स्टारर फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' रिलीज को तैयार है. जो 12 जून को सिनेमाघरो में रिलीज होगी.अब इसी बीट मेकर्स  ने फिल्म से कंगना का फर्स्ट  लुक आउट किया है.
 

Lagatar Desk  : कंगना रनौत की स्टारर फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' रिलीज को तैयार है. जो 12 जून को सिनेमाघरो में रिलीज होगी.अब इसी बीट मेकर्स  ने फिल्म से कंगना का फर्स्ट  लुक आउट किया है. मेकर्स ने बाते दिन अपने इंस्टाग्राम पर 'भारत भाग्य विधाता' का नया मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसमें कंगना रनौत का फर्स्ट लुक दिखाया है. 

 

साथ ही इसके कैप्शन में लिखा है -आम लोगों की असाधारण कहानी. उस रात की कहानी, जब इंसानियत डर से कहीं ज्यादा बड़ी साबित हुई.जब जिम्मेदारी ही बलिदान बन गई.जब एकता ही फर्ज बन गई और हिम्मत ने जान बचाई. भारत के असली नायकों की अनकही कहानी. भारत भाग्य विधाता.12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

 


शेयर पोस्टर में कंगना रनौत को चोटों के साथ नजर आ रही है.वह आग की लपटों के बीच किसी को बचाती नजर आ रही है.फिल्म में साहस, इंसानियत, बलिदान और एकता की कहानी को दिखाया जाएगा, जहां आम आदमी जिंदगी और मौत के बीच खड़ा हुआ नजर आएगा.

 

पोस्टर आउट होते ही फैंस के रिएक्शन आने लगे. एक फैन ने लिखा है, 'क्वीन एक और जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ वापस आ गई हैं.एक ने लिखा है, 'गुमनाम नायकों की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए आपको मेरा असीम सम्मान... यूं ही चमकते रहिए.

 

'भारत भाग्य विधाता' की कहानी 

'भारत भाग्य विधाता' शब्द मूलत हमारे राष्ट्रगान  जन गण मनकी पहली पंक्ति का हिस्सा हैं.इसका अर्थ होता है 'भारत के भाग्य का निर्माण करने वाला' या 'भाग्य का विधाता'भारत भाग्य विधाता' समाज के उन सच्चे, गुमनाम नायकों के सामूहिक कर्तव्य की कहानी है, जो सब एक साथ आए और अपनी रोजमर्रा की जिम्मेदारियों को बलिदान और राष्ट्र-सेवा में लगा दिए.

 

नर्सें, वार्ड बॉय, सफाई कर्मचारी, लिफ्ट ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड और प्रशासनिक कर्मचारी, ये सभी मरीजों को सुरक्षित रखने के एक असाधारण प्रयास का हिस्सा बने. सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म अस्पताल के उन कर्मचारियों की कहानी दर्शाएगी, जिन्होंने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान 400 लोगों की जान बचाई थी.यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस फर इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' से क्लैश होगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही